Loading...
अभी-अभी:

भोपालः कांग्रेस विधायक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप

image

Nov 4, 2019

प्रमोद शर्मा - गरीब आदिवासी न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते शासन प्रशासन भी पंगू बना हुआ है और कार्यवाही करने से बच रहा है। अनूपपुर जिले के ग्राम सकरिया निवासी भिखमतिया कोल की पैतृक जमीन अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने षडयंत्रपूर्वक अपनी पत्नी जगोतिया बाई के नाम कर ली। पीड़ित आदिवासी वृद्ध महिला न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। पीड़ित परिवार को लेकर यह खुलासा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेले ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

पीड़ित आदिवासी परिवार न्याय के लिए भोपाल लेकर पहुंचे रौतेल

रौतेले के साथ पीड़ित आदिवासी महिला भिखमतिया कोल, पुत्र संतोष कोल और उसके परिजन भी मौजूद थे। पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने धोखाधड़ी के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।आदिवासी जिले अनूपपुर के ग्राम सकरिया निवासी भिखमतिया कोल की पैतृक साढ़े 9 एकड़ जमीन में से तत्कालीन पटवारी रमेश सिंह गौड़ द्वारा 2007 में 20 डिसमिल जमीन का सौदा किया गया था। लेकिन उससे अधिक भूमि पर कब्जा कर लिया गया। वृद्ध महिला द्वारा शिकायत करने पर पटवारी रमेश सिंह द्वारा बहला-फुसला कर उस जमीन को अपनी पत्नी बेला बाई के नाम करवा लिया गया। साथ ही पीड़िता से कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाया गया था। पीड़िता को बिना जानकारी के और कोई सौदा किए बगैर जमीन के कुछ हिस्से का नामांतरण कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह ने अपनी पत्नी के नाम करवा लिया। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों से मिला, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। न्याय के अभाव में पीड़ित परिवार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पत्रकारों को कांग्रेस विधायक द्वारा की गई धोखाधड़ी की जानकारी दी।