Loading...
अभी-अभी:

भिंड : प्लॉट में कचरा डंप करवा रही नपा, लोगों को हो रही बीमारियां..

image

Sep 24, 2019

गिर्राज बौहरे : भिंड में सर्किट हाउस के पास रतनपुरा मोड पर बनी कॉलोनी के निवासी इन दिनों गंदगी बदबू और बीमारियों से परेशान हैं। जिसका कारण है नगर पालिका द्वारा बनाया गया टेंपरेरी ट्रेचिंग ग्राउंड। कहने को नगर पालिका द्वारा परमानेंट ट्रैकिंग ग्राउंड रचड़ी ग्राम में बनाया गया है बावजूद इसके नगर पालिका रतनपुरा मोड़ पर बने एक प्लॉट में कचरा डंप कर रहे हैं। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं नगर पालिका अधिकारी मामले में शहर की गंदगी को जल्द हटाने के लिए इसे विकल्प बता रहे हैं।

रोड पर फैलता है कचरा
बता दें कि, दर्शन भिंड के सर्किट हाउस के पास बने रतनपुरा मोड पर एक प्लाट में नगर पालिका द्वारा रोजाना शहर से निकलने वाला कचरा डंप किया जाता है। इस डंप की वजह से न सिर्फ रोड पर कचरा फैलता है। बल्कि आसपास के इलाके में भी हमेशा बदबू फैली रहती है जिसके चलते लोगों को सांस लेना दूभर हो गया है। बल्कि अस्थमा जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रोजाना नगर पालिका द्वारा कचरा डंप किया जाता है कई बार मना करने पर उनसे झड़प भी होती है। शहर भर की गंदगी यहां पर डम्प की जाती है। जिनमें मरे जानवर और सड़ा गला कचरा होता है। बरसात में हालत और भी बुरी हो जाती है लेकिन कोई जिम्मेदार उनकी स्थिति को समझते हुए सुनवाई नहीं कर रहा। लोग इस गंदगी और बदबू के चलते बीमार हो रहे हैं साथ ही खुले में होने के कारण अक्सर मवेशी भी इसी कचरे को खा जाते हैं।

रछेड़ी गांव में बना है ट्रेचिंग ग्राउंड
कहने को शहर से निकलने वाली गंदी के लिए नगर पालिका द्वारा शहर से 10 किलोमीटर दूर रचड़ी गांव में ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था बनाई गई है। बावजूद इसके शहर से निकलने वाला कचरा पहले रतनपुरा मोड़ पर डाला जाता है जिसे शाम को डंपर के सहारे रछेड़ी पहुंचाया जाता है।

भ्रष्टाचार की आशंका
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरा मोड पर कचरा डालने के लिए नगर पालिका द्वारा एक प्लॉट ₹30000 प्रति महीने की दर पर किराए से लिया गया है। ऐसे में भ्रष्टाचार की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि जब नगरपालिका को रोजाना कचरा रिछेड़ ई ग्राम स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में ही डंप करना है तो फिर हर महीने 30000 रूपये खर्च कर बीच में कचरा क्यों डंप कराया जाता है जिसे सीधा रचड़ी भी पहुंचाया जा सकता है।

नगरपालिका का तर्क
मामले को लेकर जब नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था उन्हें भी लगातार शिकायतें मिली हैं के लोगों को परेशानी हो रही है जिसके लिए अब नगरपालिका ने एक नई जगह चिन्हित कर दी है जहां कचरा डंप किया जाएगा क्योंकि बरसात का समय है इसलिए हालात थोड़े से गड़बड़ हैं वही कचरे को सीधा रचड़ी क्यों नहीं पहुंचाया जाता है कि सवाल पर सीएमओ का कहना है की यदि बीच में कचरा डंप नहीं कराएंगे तो शहर भर में कचरा इकट्ठा हो जाएगा क्योंकि जितने समय मे कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुचाया जाएगा उतने समय में शहर से 3 बार गाड़ियां कचरा बाहर पहुच देती हैं। वही शाम को उस प्लॉट से कचरा रछेड़ी  पहुंचाने के लिए दो डंपर लगा रखे हैं ऐसे में न सिर्फ सफाई समय पर होती है बल्कि डीजल की भी बचत होती है।