Loading...
अभी-अभी:

गणेश विसर्जन हादसे से लिया सबक, अब माँ दुर्गा विसर्जन को लेकर भोपाल प्रशासन मुस्तैद..

image

Oct 6, 2019

दुर्गेश गुप्ता : गणेश विसर्जन में हुए भयावह हादसे के बाद से राजधानी भोपाल का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। लिहाजा माँ दुर्गा विसर्जन को लेकर भोपाल प्रशासन चाक चौबंद है। आज पुलिस कन्ट्रोल रुम में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने बैठक कर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी त्यौहारों मे कोई हादसा ना हो औऱ सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इन्तजाम रहें इसके लिए सभी अधिकारियों ने एक दूसरे से गहन चर्चा की।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतंजाम
भोपाल आईजी आदर्श कटियार के मुताबिक शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। जिस तरह से खटलापुरा में गणेश विसर्जन के दौरान शहर में एक गंभीर हादसा हो गया था, दोबारा ऐसा हादसा शहर में न हो इसके लिए भी सुरक्षा के इन्तजामात किए गए हैं। वहीं भोपाल कमिश्नर ने बताया कि शहर में विसर्जन के सभी घाटों पर सुरक्षा के इन्तजाम कर दिए गए हैं। 

एसडीआरएफ बल शहर में मुस्तैद
एसडीआरएफ के आला अधिकारी दिनेश चन्द सागर ने बताया कि एसडीआरएफ बल भी शहर में पूरी तरह से मुस्तैद है। लिहाजा सभी अधिकारियों ने बैठक के बाद खटलापुरा घाट मे जाकर जाकर मुआयना किया। जहाँ पर स्थानीय निवासियों और स्थानीय नेताओं से भी चर्चा की। अधिकारियों का कहना है की खटलापुरा को विसर्जन घाट नहीं बनाया जाए। वहीं स्थानीय नेताओं का मानना है कि शहर में दुर्गा प्रतिमाएं ज्यादा है। इसीलिए यहां पर प्रशासन व्यवस्था मुहैया करवाएं जिसको लेकर अधिकारियों और स्थानीय नेताओं में तीखी नोक झोंक भी हुई है।