Loading...
अभी-अभी:

सीएम ​शिवराज की जनआर्शिवाद यात्रा पहुंची धामनोद, हजारों की संख्या में लोग मौजूद

image

Jul 23, 2018

कमल सिंह सोलंकी :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा धार जिले के धामनोद में देर रात 2:30 बजे पहुंची मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे जिसका लोगों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। देर रात तक लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए लोग देखे जा रहे हैं। धार जिले की धरमपुरी विधानसभा के धामनोद में CM की जनआशीर्वाद यात्रा जोकि 22 जुलाई को रात 8:00 बजे आना थी परंतु 23 जुलाई को सुबह 2:30 बजे पहुंची cm के साथ यात्रा प्रभारी प्रभात झा पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थी CM का धामनोद में जगह-जगह स्वागत किया गया वहीं CM ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि मध्य प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाऊंगा CM ने कहा की जब मुख्यमंत्री बने थे तब उन्हें एक बीमारू राज्य मिला था सड़के भी नहीं थी और बिजली भी कम आती थी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा और कहा कि वर्तमान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनसे किसी प्रकार की समझदारी वाली बात की उम्मीद नहीं की जा सकती। धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य स्थानीय विधायक कालू सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा मनावर विधायक रंजना बघेल सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हुए।