Loading...
अभी-अभी:

मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्गी राजा पर कसा तंज कहा, पर्दे के पीछे से चला रहे सरकार, बाला बच्चन ने दी सफाई...

image

Sep 2, 2019

दीपिका अग्रवाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मंत्रियों को पत्र लिखने के मामले में अब राजनीति गहरा रही है। कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 28 कैबिनेट मंत्रियों में से एक उमंग सिंघार ने दिग्विजय के पत्र पर सवाल करते हुए पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह द्वारा सरकार चलाने की बात कही है। 

अंदरूनी फूट को दबाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस
बता दें कि उमंग सिंघार के बयान के बाद अब कांग्रेस अंदरूनी फूट को दबाने की कोशिश में जुटी है। इंदौर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने इस मामले में दिग्विजय सिंह का पत्र मिलने की बात कहते हुए सफाई भी दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह प्रदेश ही नही देश के वरिष्ठ नेता है और कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है। हालाँकि पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिग्विजय सिंह का पत्र मिलने से इनकार किया है। 

प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर खींचतान जारी
वहीं प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर जारी खींचतान पर भी बाला बच्चन ने कहा कि नया प्रदेश अध्यक्ष सत्ता और संगठन में सामंजस्य काबिज करेगा। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेगा। साथ ही कांग्रेस नेता स्वर्ण सिंह सोंटा द्वारा महिला को धमकाने के मामले में बच्चन ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस अधिकारियों से इस मामले में जानकारी ली जाएगी। जनता की हिफाजत सरकार की प्राथमिकता है। अपराधियों पर कार्रवाई होगी चाहे वो किसी से भी जुड़े हों।