Loading...
अभी-अभी:

मिलावट के खिलाफ अभियान : आज ग्वालियर में निकलेगा पैदल मार्च, सिंधिया और सिलावट होंगे शामिल

image

Jan 31, 2020

विनोद शर्मा : कांग्रेस सरकार मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान से जनता को जोड़ने के लिए आज ग्वालियर में डेढ़ किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालेगा। इसमें कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस मार्च से आमजन को जोड़ने के लिए पिछले तीन दिन से बैठकें चल रही हैं। इसमें शहर से जुड़े ऐसे लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्हें पद्मश्री, विक्रम-एकलव्य अवार्ड मिल चुका है या फिर जो फिल्मों में काम करते हैं। 

बता दें कि, ये मार्च फूलबाग मैदान से प्रारंभ होकर सिंधिया कन्या विद्यालय होकर पड़ाव पहुंचेगी। यहां पर बिना रुके सभी लोग वापस फूलबाग मैदान पहुंचेंगे। यहीं पर समापन कार्यक्रम होगा। वही  स्वराज संवाददाता विनोद शर्मा से बातचीत करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि यह ऐसी सरकार है। जिसने पहली बार मध्यप्रदेश के इतिहास में मिलावट खोरो के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की है। 49 लोगों के खिलाफ रासुका, 100 से ज्यादा मिलावटखोरोंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और लगातार मिलावट खोरो के खिलाफ अभी भी अभियान जारी है। जिसके रिजल्ट ओर भी अच्छे देखने को मिलेंगे। कोरोना वायरस पर बोलते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रदेश में  हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।