Loading...
अभी-अभी:

ऑपरेशन कर्क/ इंदौर में करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला, मुंबई से गिरफ्तार गुटखा माफिया

image

Jun 25, 2020

विकास सिंह सोलंकी :  लॉकडाउन में करोड़ों रूपये की टैक्स चोरी को लेकर डीजीजीआई की टीम लगातार इन्दौर शहर में छापामार कार्यवाही कर रही है। बता दें कि, ऑपरेशन कर्क को लेकर गुरुवार को टीम ने सांवेर रोड स्तिथ किशोर वाधवानी की एक और सिगरेट फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है, जिसमें बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है। फिलहाल डीजीजीआई टीम द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है।

मुंबई से गिरफ्तार गुटखा माफिया
गौरतलब है कि, पिछले दिनों डीजीजीआई की टीम ने इन्दौर में कई जगह गुटखा और सिगरेट फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की थी और गुटखे में 233 करोड़ ओर सिगरेट में 100 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई थी। वहीं गुटखा माफिया किशोर वाधवानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पांच दिन की रिमांड में कई खुलासे भी हुए थे।