Loading...
अभी-अभी:

सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा पहुंची देवरी

image

May 22, 2018

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल की जन जागरण यात्रा के नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बता दें विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गौरझामर की बाद देवरी में स्वागत किया गया।

सत्ता बदलो, संविधान बचाओ 
सबसे पहले राजमणि पटेल देवरी की कृषि उपज मंडी पहुंचे जहां चना मसूर खरीदी केंद्र पर पहुंचे जहां किसानों के साथ हो रही लूट खसोट और खरीदी केंद्र में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में जा रहे हैं वर्तमान में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो मध्य प्रदेश से प्रजातांत्रिक मूल्यों को खत्म करना चाहती है और किसान मजदूर बेरोजगार के बीच में हम आए हैं।

किसानों के साथ अन्याय हो रहा है
भाजपा कहती है किसान हमारा भगवान है लेकिन किसानों के साथ जो बर्ताव हो रहा है वो आज हमने अपनी आंखों से देवरी कृषि उपज मंडी में देखा है किसान को अपनी फसल की पूरी कीमत नहीं मिलती है खाद-बीज सस्ता नहीं मिलता है उसकी तुलाई कम होती है और यहां पर ना पानी की सुविधा है ना छाया की सुविधा है लूट खसोट मची है किसान जब अपनी फसल की पूरी कीमत मांगता है तो उन पर गोलियां बरसाई जाती है।

भाजपा अंबेडकर का संविधान खत्म करना चाहती है
भाजपा सरकार बाबा अंबेडकर का संविधान खत्म करना चाहती है और अपना संविधान लागू करना चाहती है इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेसी प्रदेश के गांव-गांव तक जन जागरण यात्रा लेकर जा रहे हैं ताकि भाजपा की दोगली सरकार बदल जाए। वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाओ और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवरी विधायक हर्ष यादव ने कहा कि देवरी में लगातार किसानों का शोषण हो रहा है देवरी मंडी में दलाल सक्रिय हैं जो किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है उनका शोषण हो रहा है। 10 दिन से किसान चना लेकर खड़े हुए हैं।

प्रभारी मंत्री का किया जाएगा घेराव 
यादव ने कहा कि अगर परसों सुबह तक मंडी की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा और 24 तारीख को प्रभारी मंत्री का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु बाबा राजोरिया अनवर कुरैसी विपिन चौबे महेंद्र पलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।