Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा भाजपा अपना रही तानाशाही पूर्ण रवैया

image

Mar 18, 2020

भोपालः मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बेंगलुरु की परिस्थियों पर बुधवार को ट्वीट कर इसकी निंदा की। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को बंगलूर में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों से मिलने से रोकने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा 'बैंगलोर में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों से मिलने गए कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना, उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही और हिटलर शाही है। पूरा देश आज देख रहा है कि एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए किस प्रकार से भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है।

बंधक विधायकों से मिलने की इजाज़त दी जाए

उन्होंने कहा कि ना अभी भाजपा के पास बहुमत है, ना शिवराज सिंह को भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुना है, ना भाजपा की सरकार बनी है, ना कभी बनेगी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री बनने के लिए हड़बड़ाहट, बैचेनी पूरा प्रदेश देख रहा है। किस प्रकार सत्ता के लिए वे बैचेन हो रहे है। उन्हें नींद नहीं आ रही है, दिन में भी मुख्यमंत्री पद के सपने देख रहे है। उन्होंने कहा 'क्यों विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, आख़िर किस बात का डर भाजपा को है। भाजपा द्वारा एक गंदा खेल प्रदेश में खेला जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों का दमन किया जा रहा है। हमारे हिरासत में लिए गए नेताओ को शीघ्र रिहा किया जावे और बंधक विधायकों से मिलने की इजाज़त दी जाए।