Loading...

चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष ने बंदियों के साथ उप-जेल हटा में मनाई दीपावली

image

Oct 28, 2019

अकीब खान : दीपावली खुशियों का त्यौहार हैं खुशी हर घर में होनी चाहिए। इसी को लेकर हटा उपजेल में बंद कैदी दिवाली के दौरान अपने परिजनों से तो नहीं मिल सके, लेकिन जेल अफसर के के कोरी ने उनको जेल में ही घर जैसा माहौल देने की कोशिश की। जेल में बंद बंदियों के लिए दिवाली पर कुछ विशेष इंतजाम किए गए,इन इंतजामों में सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा ख्याल रखा गया। बंदियों के साथ दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।दीपोत्सव को लेकर हटा उपजेल पहुंचे कांग्रेसियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बंदियों को अपने बुराई के मार्ग को त्याग कर नई राह पर आकर नए जीवन की शुरुआत करने का संदेश देते हुए,बंदियों को मिठाइयां बांटी।

दीपावली पर 60 बंदियों को दी बधाई 
प्रकाश और रोशनी के पर्व दीपावली पर हटा उपजेल में बंद 60 बंदियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची राजे पटेरिया ने कहा यह पर्व अंधकार से रोशनी दिखाता है इसलिए हम अपने घरों के आगे अंधकार को दूर करने के लिए दीये जलाते हैं इसी तरह हमें अपने मन मस्तिष्क से अज्ञानता का अंधेरा दूर करके ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाना चाहिए। ईर्ष्या दूर करके लोगों को इस तरह अपनाएं कि लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए।

कैदियों को बांटी मिठाई
दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को कांग्रेस नेताओं और समाजसेवियों द्वारा चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची राजे पटेरिया की अध्यक्षता में हटा उपजेल में एकत्रित होकर यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जेल के अलग अलग बेरखों में बंद कैदियो को एक साथ बुलाकर मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान आनंद मोहन पटेरिया, दीपेश पटेरिया डॉ सीएल नेमा, मदन मोहन पांडे, ब्रजेश गुप्ता, हरीराम पाण्डे, शहजाद हुसैन,हेमंत तंतवाय के साथ समाजसेवियों की मौजूदगी रही।