Loading...
अभी-अभी:

झाबुआः सरस्वती महिला मंडल के भवन पर नगर परिषद ने किया रातोंरात अवैध कब्जा

image

Aug 7, 2019

दशरथ सिंह कट्ठा- झाबुआ जिले की मेघनगर नगर परिषद अपने अनैतिक कार्यों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। 43 साल पुराने सरस्वती महिला मंडल के भवन पर नगर परिषद द्वारा रातोंरात सीमेंट कॉन्क्रीट की दीवार निर्माण कर, लोहे का दरवाजा फिट करके अवैध कब्जा कर लिया गया। अवैध कब्जे की सूचना मिलते ही स्थानीय महिला मंडल द्वरा नगर परिषद के विरोध में अवैध कब्जा हटाने की मांग कर नारेबाजी की गई।

अपना हक मांगने के लिए महिलाओं ने भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी

भले ही राज्य सरकार महिलाओं को उचित सम्मान देने की बात करती हो, लेकिन स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। झाबुआ जिले के मेघनगर में अलग-अलग धार्मिक स्थानों से जुड़ी हुई वृद्ध महिलाएं अपने हाथों में सरस्वती महिला मंडल भवन के दस्तावेज लेकर नगर परिषद के विरोध में अपना हक मांगने के लिए सरस्वती महिला मंडल के भवन पर एकत्रित हुई। महिलाओं ने नगर परिषद द्वारा सरस्वती महिला मंडल के भवन पर अवैध कब्जा एवं निर्माण करने की बात कही। महिलाओं ने 43 साल पुराना मंडल के रजिस्ट्रेशन एवं पूर्व में उक्त भवन को बनाने के टेंडर के साथ मय दस्तावेज भवन के आगे प्रदर्शन किया व परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने सरकार व नगर परिषद के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आगामी 7 दिनों में उनके हक उक्त भवन की चाबी उन्हें नहीं दी गई तो सरस्वती मंडल की सभी महिलाएं अपना हक मांगने के लिए भूख हड़ताल पर बैठकर अनशन करेंगी।