Loading...
अभी-अभी:

नेपानगरः दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर से सावर हुये घायल, 1 की हालत चिंताजनक

image

Jan 10, 2020

मनीष जायसवाल - नेपानगर के ताप्ती नदी पुलिया के पास दो मोटर साइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई है। गम्भीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को स्थानिय लोगों द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेपानगर लाया गया। दूसरे घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की सहायता से लाया गया।

नेपानगर का दीपेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेपानगर में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की हालत को देखते हुये उसे जिला चिकित्सालय बुरहानपुर रैफर किया गया है। आपको बता दें कि डवालीकला निवासी तूफान अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल नेपानगर से अपने गांव डवालीकला जा रहा था। तभी अचानक सामने की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नेपानगर का दीपेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।