Loading...
अभी-अभी:

नव सैनिकों की पासिंग आउट परेड का आयोजन

image

Feb 13, 2019

मुकुल शुक्ला- सागर स्थित महार रेजिमेंट केंद्र  में रेजिमेंट के कोर्स 119-120 एवं 121 के युवा नव सैनिकों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 227 नव सैनिकों ने तिरंगे के समक्ष राष्ट्र सेवा की शपथ ली। 36 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के उपरांत नव सैनिकों की यह परेड आयोजित की गई थी। नव सैनिकों की भव्य परेड के बाद महार रेजिमेंट का आदर्श वाक्य यश सिद्धि गुंजायमान हो उठा। इन युवा सैनिकों की आज की पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह (जीओसी)21 कोर थे, जिन्होंने परेड की सलामी ली तथा केंद्र के प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले नव सैनिकों को विशिष्ठता मैडल प्रदान किये। आज के इस आयोजन में मेजर जनरल एनआर इंदुरकर जीओसी पश्चिम मध्यप्रदेश, सब एरिया बिग्रेडियर संजय ठाकरान जीओसी हाक डिवीजन सहित नव सैनिकों के परिजनों के अलावा गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
पासिंग आउट परेड के पश्चात परेड का संबोधन
मुख्य अतिथि ने रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास और उन वीर सैनिकों की शहादत का उल्लेख किया। जिन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। नव सैनिकों को वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के प्रति आगाह करते हुए निस्वार्थ भाव से सतर्कता पूर्वक सैन्य कर्तव्य पालन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र में रिकूटों को दिए जाने वाले उच्च प्रशिक्षण के प्रति संतोष व्यक्त किया।