Loading...
अभी-अभी:

राज्य बाँस मिशन की कार्यकारिणी समिति का गठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी मनोनीत

image

Oct 20, 2018

राज्य शासन ने प्रदेश में राज्य बाँस मिशन की कार्यकारिणी समिति का गठन किया है। समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी समिति में प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, महानिदेशक मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, संचालक केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकीय संस्थान, कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

इसके अलावा समिति में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति राज्य बाँस मिशन के कार्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय बाँस मिशन के कार्यों के सम्पादन के लिये राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति के रूप में कार्य करेगी। समिति के गठन संबंधी संशोधित आदेश आज जारी किये गये हैं।