Loading...
अभी-अभी:

निगम प्रशासन ने वसूली अधिकारियों को दिए निर्देश, 409 करोड़ का वसूलेंगे राजस्व

image

Nov 23, 2019

अरविंद दुबे : खराब आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नगर निगम अब बक‍यादारों की साईकल भी नीलाम कर राजस्व वसूलेगी इस संबंध में निगम प्रशासन ने वसूली अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बात बेहद आश्चर्यजनक है लेकिन नगर निगम को ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि उसे 409 करोड़ का राजस्व वसूलना है लेकिन तमाम कोशिशों के बाद महज 85 करोड़ रुपये ही निगम के खजाने मे आये हैं जिस पर राज्य शासन ने बेहद नाराजगी जताई है।

करों की वसूली के लिए अभियान शुरू
राज्य शासन की नाराजगी के बाद निगम अधिकारियों ने कड़ाई से विभिन्न करों की वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारी और टैक्स कलेक्टर घर घर जाकर राजस्व की वसूली का प्रयास कर रहे हैं लेकिन राजस्व इकट्ठा करने मे भारी परेशानी आ रही है छोटे बकाया दार तो फिर भी करों का भुगतान कर रहे हैं लेकिन बड़े बकाया दार अपने रसूख का इस्तेमाल कर भुगतान नहीं कर रहे हैं जिससे बड़ी रकम निगम के खाते में नहीं आ रही है। नगर निगम के अधिकारी भी छोटे बकाया दारों से कर वसूलने के लिए सभी हथकण्डे अपना रहे हैं जिसके तहत अब बकायादार के नाम की बाइक और साइकल भी जब्त करने के फरमान जारी कर दिए हैं लेकिन बड़े बकाया दारों से वसूली के लिए सख्ती नहीं दिखायी जा रही है जिससे निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्व वसूली के लिए लापरवाही बरतनेपर कलेक्टर को नोटिस जारी
इधर निगम अपर आयुक्त टी एस कुंहरे ने बताया है कि राजस्व वसूली के लिए लापरवाही बरतने पर 18 टैक्स कलेक्टर को नोटिस जारी किया गया है अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।