Loading...

कमिश्नर आशीष सिंह ने किया स्मार्ट सिटी क्षेत्र का निरिक्षण, 3 माह में राजवाड़ा का काम पूर्ण होने की कही बात

image

Jan 20, 2020

विकास सिंह सोलंकी  : इन्दौर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र का दौरा कर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। वहीं इंदौर की शान राजवाड़ा के चल रहे जीर्णोदार का भी निरिक्षण किया।इस दौरान निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने बताया कि राजवाड़ा के जीर्णोदार का कार्य तेजी से चल रहा है। तीन माह के समय में राजवाड़ा के जीर्णोदार का कार्य पूरा हो जाएगा।

बता दें कि, राजवाड़ा में चल रहे कार्य को दो भागों में बाटा गया है। एक पूरा ब्लॉक जो जलकर खत्म हो गया था उसका कार्य  काफी हद तक हो गया है जो कि तीन माह तक पूरा हो जाएगा। वहीं राजवाड़ा के ऊपर के तीन फ्लोर को लेकर निगम कमिश्नर ने बताया की उसमे काफी चुनौती है क्योंकि वह वुड की बनी हुई है। तीनो फ्लोर की लकड़ियों को हम फारेस्टेशन स्टिट्यूट पहुंचा रहे हैं जिसकी रिपोर्ट आने के बाद तीनों फ्लोर को किस तरह तैयार करना है यह ज्ञात हो पाएगा।