Loading...
अभी-अभी:

पर्यावरण संरक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार, पेड़-पौधों की देख रेख कर रही महिला को एक वर्ष से नहीं मिला मेहनताना

image

Dec 5, 2018

सचिन राठौड़ - पर्यावरण संरक्षण के तहत जिले को करोडो रूपये का आवंटन मिला और हरियाली के नाम पर शासन ने करोडो खर्च कर भी दिए लेकिन खर्च किये रुपयो का कितना लाभ मिला है ये देखने को मिला  कलेक्टर कार्यालय से मात्र चन्द कदम की दुरी बड़गांव में जहां मनरेगा के तहत पहाड़ी को हरा भरा करने के लिए 2014 में 46 लाख 80 हजार फूंक दिए गए और पहाड़ी पर निम् के 5500, आँवला 1000, सीताफल 2000, करंज 500, खैर 100 , ईमली 100  रामफल 200 और बादाम के 200 पोधे कुल मिलाकर करीब 10,000 पौधे लगाए गए जो की साईन बोर्ड ,सूचना पटल पर दर्शाया भी गया है।

शासन नहीं है गंभीर

लेकिन 2014 में रोपीत इन पौधो की हालात बया कर रही है के इनकी देख रेख के लिए शासन कितना गंभीर है मिडिया ने जब पहाड़ी का अवलोकन किया तो मात्र रामफल और निम् के पोधे दिखाई दिए वो भी पानी की कमी के चलते मृत अवस्था में आ गए है पौधों की देख रेख कर रही महिला की माने तो पानी की मोटर पिछले कई माह से खराब पड़ी है जिस कारण पौधो को पानी नही दिया जा पा रहा है।

एसडीएम ने कही कार्यवाही की बात

कई बार संबोधितों को सुचना भी दी लेकिन सुनने वाला कोई नही है इतना ही नही महिला नबु बाई की माने तो एक वर्ष से अधिक समय हो गया है उसे मेहनताना भी नही मिला जबकी उसे 4000 रूपये प्रतिमाह देने का कहा गया था इस मामले में संबोधित विभाग ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में जवाब दारो से चर्चा करना चाही तो कार्यालय में कोई नही मिला वन्ही बड़वानी एसडीएम ने मिडिया के माध्यम से मामला जानकारी में आने का बताते हुए सम्बंधितो से जानकारी लेकर कार्यवाही की बात की है।