Loading...
अभी-अभी:

अनूपपुरः इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय के वर्तमान कुलपति हटाये गए  

image

Dec 3, 2019

महेश कुमार – इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय के वर्तमान कुलपति अपने पद से गए। अनुपपुर जिले में देश का एक मात्र जन जातीय विश्वविद्यालय है लेकिन प्रबंधन की उदासीनता के कारण छात्राओं के साथ अब महिला प्रोफ़ेसर प्रताड़ित हो रही हैं। प्रबंधन की लापरवाही के कारण छेड़छाड़, अश्लील हरकत, मारपीट के साथ नशा खोरी की शिकायत लगातार आती रही है। आरोप हैं कि प्रबंधन एक विशेष समुदाय पर ध्यान देते हैं और अन्य राज्यो के प्रोफेसर और छात्रों के साथ भेदभाव जैसा रवैया अपनाए हुए हैं जिसके कारण राष्ट्रीय इंदिरा गाँधी जनजातीय विश्वविद्यालय पोंडकी में अराजकता और अंतःकलह बन गया थी, जिससे विश्वविद्यालय में अशांति की स्थिति बनी हुई थी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी

अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर अमरकंटक में प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी अब नए कुलपति के रूप में अपनी जिम्मेदारी सम्भालेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अंडर सेक्रेट्री विजय कुमार द्वारा 3 दिसम्बर को जारी आदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर उत्तरप्रदेश के प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी को कुलपति के रूप में आईजीएनटीयू अधिनियम की कंडिका 2(1) 2007 के तहत आगामी पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। हम आपको बता दें कि स्वराज एक्सप्रेस ने विश्व विद्यालय की खबरों को प्राथमिकता से लगातार प्रसारित किया था, जिसके फलस्वररूप यह कार्यवाही की गई। अब नये कुलपति को पदभार दिया गया है।