Loading...
अभी-अभी:

ब्यावरा : हैदराबाद घटना के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, आत्मरक्षा के लिए सरकार से की ये मांग

image

Dec 3, 2019

दिनेश शर्मा : हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राजगढ़ जिले में भी इस घटना के विरोध में महिलाओं और छात्राओं के अंदर घुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। महिलाएं घटना के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। ब्यावरा में पीपल चौराहे पर सैकड़ों महिलाओं और छात्राओं ने घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व तेलंगना सरकार के ग्रह मंत्री के नाम ज्ञापन देकर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए बंदूक, चाकू, छूरी, तलवार एसिड आदि रखने की अनुमति देने की मांग की है। 

इसके साथ ही महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोपियों को फास्टट्रैक कोट के माध्यम से कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। महिलाओं और छात्राओं ने मांग की है कि बालिकाओं के नर्सरी से उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में यौन शिक्षा के साथ साथ आत्मरक्षा के गुण व हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाए। वहीं एफआईआर एवं न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और सस्ता बनाने की मांग की है।