Loading...
अभी-अभी:

अनूपपुरः पति की हत्या कर घर में दफन किया शव, पति के कब्र पर एक माह से बनाती रही रोज खाना

image

Nov 22, 2019

महेश कुमारल - अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को अपने ही घर के रसोई में दफनाने का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपी महिला शव दफन करने के बाद दफन शव के ऊपर चूल्हा जलाकर परिजनों को कराती रही है भोजन। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दफनाए गए शव को भी बरामद कर लिया है। यह घटना बीते एक माह पूर्व की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार करौंदा टोला निवासी पेशे से वकील मोहित प्रसाद बनावल की हत्या का आरोप उसकी पत्नी प्रतिमा बनावल पर लगा है। जबकि मृतक मोहित बनावल के गुमशुदगी की शिकायत आरोपी महिला ने ही थाने में दर्ज कराई थी ताकि उस पर किसी का शक न जा सके।

मृतक के बड़े भाई अर्जुन बनावल को मृतक की पत्नी के व्यवहार पर हो गया था शक

मृतक मोहित के बड़े भाई अर्जुन बनावल जब-जब मोहित की पत्नी प्रतिमा बनावल से पूछताछ करता, तब-तब भाई अर्जुन को ही उलटा बलात्कार के केश में फंसा देने की धमकी आरोपी महिला देने लगी। साथ ही अपने घर पर किसी को नहीं आने देती थी। तब मृतक के भाई को   प्रतिमा पर शक होने लगा। आसपास के लोगों को एकत्रित कर वो मोहित के घर गया, जिसके बाद प्रतिमा हमेशा की तरह लोगों के साथ गाली गलौज करने लगी और आनन-फानन में घर में ताला लगा कर निकल गई। पंचायत पर बैठे ग्रामीणों को शक हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ा। रसोई के अंदर घुसते ही लोगों को सड़न जैसी बदबू का अहसास होने लगा। घर पर तलाशी के दौरान मृतक का बड़ा भाई उस जगह पहुँच गया, जहाँ मोहित की लाश दफन की गई थी। शव का पता चलते ही मृतक के बड़े भाई अर्जुन द्वारा तत्काल 100 डायल को सूचना दिया गया और आरोपी पत्नी प्रतिमा को परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।

आरोपी पत्नी ने कहा जेठानी के साथ पति के थे अवैध संबंध

आरोपी पत्नी प्रतिमा बनावल से पुलिस ने पूछताछ की तब महिला ने सारी कहानी से पर्दा उठा दिया। प्रतिमा ने बताया कि उसने मोहित का अपनी जेठानी के साथ अवैध सम्बन्ध होना देख लिया था। बात बहस होने के कारण उसका पति स्वम् उसे जान से मारना चाहता था। घटना की रात मोहित ने उसके साथ और बच्चों के साथ जमकर मारपीट की थी। घटना की रात लाईट गुल थी, चिमनी बुझाकर जेठ गन्ना राम बनावल के साथ मिलकर जीआई तार से गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। फिर जेठ के साथ ही मिलकर घर के एक कमरे में गड्ढा कर दफन कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रतिमा (पत्नी) के निशानदेही पे घटना स्थल पहुंच के गड्ढे से मृतक का शव बरामद कर लिया है। शव पूरी तरह से गल चुका है जिसे देखते व घटना की जानकारी लगते ही गांव में सन्नाटा पसर गया, सभी हतप्रभ हो गए। आरोपी महिला ने बताया कि इस हत्या में वह अकेली नहीं है बल्कि उसका साथ मृतक का बड़ा भाई गन्ना राम बनावल ने भी दिया है, क्योंकि गन्ना राम की पत्नी से छोटे भाई मोहित के अवैध सम्बन्ध थे। जिसकी जानकारी गन्ना राम जेठ को भी थी।  वहीं गन्ना राम का कहना है कि उस पर झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं। अब सच का खुलासा पुलिस को करना है, दोनों से पूछताछ जारी है।