Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी प्रत्याशी देवीसिंह पटेल की हार्टअटैक से मौत, सांसद आलोक संजर ने किया शोक व्यक्त

image

Nov 5, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर : बीजेपी प्रत्याशी देवीसिंह पटेल का दिलका दौरा पड़ने से निधन हो गया है जिस पर सांसद आलोक संजर ने दुख व्यक्त किया है औऱ कहा देवी पार्टी ने एक बड़े और अच्छे नेता को खो दिया है।

बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से -पूर्व राज्य मंत्री देवीसिंह पटेल का निधन देर रात उनके ग्रह ग्राम बाँदारकच्छ में हार्ट अटैक आने से हो गया। देवीसिंह उमा भारती सरकार में  राज्य मंत्री रह चुके है वह 4 बार के विधायक रहे और 3 बार अनज्ड़  से विधायक रहे और 2008 में परिशिमन के बाद राजपुर से चुनाव लड़े ओर विजय हुए उसके बाद 2013 में बाला बच्चन से चुनाव हार गए थे।

मगर पार्टी ने इस बार उन पर फिर से दाव खेला था और राजपुर से टिकिट देकर विश्वास जताया था लेकिन कुदरत को कुछ औऱ ही मंजूर था कल उनके गृहग्राम बाँदारकच्छ में हार्ट अटैक से निधन हो गया जिस पर सांसद आलोक संजर ने दुख व्यक्त किया है।