Loading...
अभी-अभी:

केवलारीः जनपद सीईओ पर जन प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने लगाए भ्रष्टाचार व मनमानी के संगीन आरोप    

image

Dec 20, 2019

आदिल खान - जिले की जनपद पंचायत केवलारी इन दिनों सीईओ विनोद मरावी  और जन प्रतिनिधियों के बीच अखाड़ा बनी हुई है। जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने जनपद C.E.O. विनोद मरावी के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनमानी के संगीन आरोप लगाए हैं। नाराज जन प्रतिनिधियों एवं शिकायतकर्ता द्वारा सीईओ विनोद मरावी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा गया है कि सीईओ विनोद मरावी द्वारा विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में करोड़ों का घोटाला किया गया है तथा वह अधीनस्थ कर्मचारियों एवं पंचायतों के भ्रष्टाचार के पोषक बने हुए हैं। 

तमाम आरोपों पर  जनपद सीईओ विनोद मरावी ने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा

लगातार शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगा है। जब इसकी शिकायत जिले में पदस्थ उच्चाधिकारियों से की जाती है तो जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है और कोई कार्यवाही नहीं होती। अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों पर  जनपद सीईओ विनोद मरावी ने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है। सीओ विनोद मरावी का कहना है कि उनकी कई बार जांच हो चुकी है। इस बार भी उन पर पर लग रहे आरोपों की जांच करा ली जाए तथा ग्राम पंचायतों में सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच जिला पंचायत सिवनी में जारी होने की बात कही।