Loading...
अभी-अभी:

जिला प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने करोड़ो के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

image

Jun 8, 2018

धार जिले के प्रभारी मंत्री, पशुपालन व मत्स्य विभाग कैबिनेट मंत्री, श्री अंतरसिंह आर्य व धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर आज गंधवानी पहुचें व उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित विकासयात्रा में हिस्सा लेकर गंधवानी के खेल परिसर, सिरोंज धामाखेड़ी पुलिया के लोकार्पण सहीत करोड़ो के विकास कार्यो विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया साथ ही शासन की योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियो भुअधिकार पत्र, पट्टा वितरण, उज्वला योजना के कनेक्शन का वितरण भी किया। 

प्रभारी मंत्री ने उपष्टित जनामुदाय को सम्बोधित करते हुए शासन की जन कल्याणकारी योजना से लोगो को अवगत करवाया, धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर ने भी लोगो को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के शासन को कांग्रेस से बेहतर बताने का प्रयास किया। उपस्थित जन समुदाय को, गंधवानी के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, कमला धार्वे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ भाजपा के धार जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा तथा कांग्रेस कार्यकर्ता , जनसमुदाय, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।