Loading...
अभी-अभी:

भोपालः गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंत्री-मण्डल के सदस्यों को जिले आवंटित

image

Jan 20, 2020

राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र ध्वज फहराने और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिये मंत्री-मण्डल के सदस्यों को जिले आवंटित किये हैं।मुख्यमंत्री कमल नाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इंदौर जिला मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहरायेंगे और परेड की सलामी लेंगे। साथ ही प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश  विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना लिखिराम काँवरे सिवनी में ध्वजारोहण करेंगे।

20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खंडवा, सज्जन सिंह वर्मा देवास, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविन्द सिंह भिण्ड, बाला बच्चन बड़वानी, आरिफ अकील सीहोर, बृजेन्द्र सिंह राठौर निवाड़ी, प्रदीप जायसवाल बालाघाट, लाखन सिंह यादव श्योपुर, तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, गोविन्द सिंह राजपूत टीकमगढ़, मती इमरती देवी दतिया, ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, प्रियव्रत सिंह राजगढ़, सुखदेव पांसे छिन्दवाड़ा, उमंग सिंघार धार, हर्ष यादव सागर,  जयवर्धन सिंह आगर-मालवा, जीतू पटवारी उज्जैन, कमलेश्वर पटेल सीधी, लखन घनघोरिया रीवा, महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर,  सचिन सुभाष यादव खरगौन, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ और तरूण भनोत जबलपुर जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। शेष 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, विदिशा, बैतूल, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सिंगरौली और सतना शामिल हैं।