Loading...
अभी-अभी:

'जेपी नड्डा' बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी संगठन में खुशी की लहर

image

Jan 20, 2020

अरविंद दुबे : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी संगठन ने स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस बात की घोषणा होते ही पार्टी संगठन में खुशी की लहर दौड़ गयी है। जेपी नड्डा के स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जबलपुर में विशेष उत्साह देखा गया। दरअसल जेपी नड्डा की ससुराल जबलपुर में है उनकी सास जयश्री बेनर्जी दो बार जबलपुर से सांसद रह चुकी है और पार्टी संगठन के कई पदों पर काम कर चुकी हैं।

बता दें कि, जेपी नड्डा के साले दीपांकर बेनर्जी भी भाजपा संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। जैसे ही यह खबर नड्डा की ससुराल में पहुंची पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। जेपी नड्डा की ससुराल में विवाह समारोह की तैयारी चल रही है जिस वजह से नड्डा और बेनर्जी परिवार के सभी रिश्तेदार मौजूद है जिस वजह से सभी रिश्तेदारों ने ढोल धमाके के साथ जम कर डांस किया और मिठाईयां बांटीं। जेपी नड्डा के साले दीपांकर बेनर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए के बाद उनका सबसे पहला दौरा मध्यप्रदेश के लिए होगा और 24 जनवरी को वे जबलपुर आयेंगे। उनके स्वागत की तैयारिया पूरी कर ली गयी है और बेहद उत्साह के साथ उनकी अगुवानी की जायेगी।