Loading...
अभी-अभी:

देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी व् सर्द हवाओं के कारण पूरा अंचल शीतलहर की चपेट में

image

Jan 15, 2019

विनोद शर्मा - देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली सर्द हवाओं के कारण पूरा अंचल शीतलहर की चपेट में आ गया है पिछले 24 घंटों के दौरान 7.6 डिसे की अप्रत्याशित रिकॉर्ड गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान महज 2.4 डिसे पर आ गया है मौसम कार्यालय में 2011 से लेकर अब तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में अब से पहले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कभी भी इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई है।

न्यूनतम तापमान 15.3 डिसे गिरकर 8.2 पहुंचा

मौसम कार्यालय में दर्ज आंकड़ों व मौसम कार्यालय प्रभारी उमाशंकर चौकसे के अनुसार पारे में 24 घंटों के दौरान इतनी अधिक गिरावट आना एक अप्रत्याशित घटनाक्रम है सामान्य तौर पर 4 से 6 डिसे के बीच तक गिरावट आती रही है लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान गत दिवस की तुलना में 7.6 डिसे नीचे आ गया अब से पहले 19 जनवरी 2013 में न्यूनतम तापमान 15.3 डिसे गिरकर 8.2 डिसे रह गया था खास बात यह भी थी कि 2013 में 7.1 डिसे की यह गिरावट उस स्थिति में आई थी जब न्यूनतम तापमान 18 जनवरी को सामान्य से 8.8 डिसे अधिक था, लेकिन गत दिवस न्यूनतम तापमान सामान्य से महज 3.2 डिसे ही अधिक था। ऐसे में 7.6 डिसे की गिरावट के विशेष मायने रखती है।

अप्रत्याशित बदलाव के कारण

अफगानिस्तान व देश के उत्तरी इलाके में फ्रीजिंग स्तर (ऊंचाई का वह स्तर जहां वातावरण का तापमान शून्य डिसे हो) 3.1 किमी रह गया है। ऐसे में उत्तरी क्षेत्र में पानी बरसने के स्थान पर सीधे बर्फवारी हो रही है। वहां से आने वाली तेज रफ्तार (4 से 8 किमी प्रतिघंटा) ठंडी हवाओं के कारण यहां का वातावरण तेजी के साथ ठंडा हो रहा है। सोमवार को दिन व सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हवाओं की रफ्तार और अधिक होने से रात में पारा तेजी के साथ गिरा और सुबह सूर्योदय के समय सामान्य से 4.4 डिसे कम 2.4 डिसे की रिकार्ड नीचाई तक उतर आया।