Loading...
अभी-अभी:

बीच सड़क पर हुआ महिला का प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

image

Aug 23, 2018

विजय शर्मा - सेंधवा के पुराने बस स्टेशन क्षेत्र में आज एक महिला को सड़क पर प्रसव हुआ यह महिला द्वार की बाई पति सुड़किया महाराष्ट्र के अपने ससुराल से सेंधवा के समीप कुंजरी गांव में अपने मायके आ रही थी इसी दौरान सेंधवा में बस से उतरने के बाद उसे प्रसव पीड़ा हुआ और उसने एक बालिका को जन्म दिया।

जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से महिला को सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया है हालांकि एंबुलेंस को आने में देर हुई और सेंधवा सिविल अस्पताल के बीएमओ के अनुसार महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

उनका उपचार किया जा रहा है एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कराएंगे और इस पर उचित कार्यवाही की जायेगी हमारे द्वारा तो सूचना मिलने के तुरंत बाद एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया था।