Loading...
अभी-अभी:

भिंड में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी

image

Aug 15, 2019

गिर्राज बौहरे : भिंड में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटनायें नहीं थम रही हैं। ताजा मामला बरोही थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में देखने को मिला। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में एक पक्ष के एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गॉव में गोलीबारी की घटना से दोनो पार्टियों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। 

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद
दरअसल बरोही थाना क्षेत्र के गोपाल पुरा गांव में रहने बाले बल्लू परिहार और गोविंद भदौरिया के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच देर रात तक विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों के बीच जमकर गोली चली। इस गोलीबारी में गोली लगने से गोविंद भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि परिहार घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।