Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में पांच दिवसीय तानसेन समारोह का आयोजन, पं. विद्याधर व्यास को तानसेन सम्मान से किया अलंकृत

image

Dec 18, 2019

विनोद शर्मा : भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित पाँच दिवसीय महोत्सव "तानसेन समारोह'' संगीत की नगरी ग्वालियर में शुरु हो गया है। सुर सम्राट तानसेन अलंकरण इस बार ग्वालियर घराने के गायक पं. विद्याधर व्यास को साल 2019 के तानसेन सम्मान से अलंकृत किया। वहीं कर्नाटक की नाट्य संस्था नील कंठेश्वर नाट्य सेवा संघ (निनासम हेग्गोडु ) के डायरेक्टर के वेंकटेश एवं सचिव एन नारायण भट्ट को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान से विभूषित किया। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सम्मान के रूप में 2 लाख रूपए भी दिए गए है।

ये सम्मान मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल संस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मी साधौं ने दिया है। वही तानसेन सम्मान मिलने के बाद पं. विद्याधर व्यास ने कहा कि ये सम्मान उन्हें मिले। इसका उन्हें एक अरसे से इंतेज़ार था। वही विजय लक्ष्मी साधौं ने कहा कि ये उनके लिए एक सुखद अवसर है, जब उन्हें तानसेन समारोह में अतिथि बनने के अवसर मिला है। दरअसल मंगलवार की शाम से तानसेन संगीत समारोह शुरु हो गया और लगातार पांच दिनों तक ग्वालियर की धरती सुरों की नदी बहेगी। शाम की सभा की शुरुआत तानसेन अलंकरण से शुरू हो गयी है। तानसेन समारोह इस बार के संगीत समारोह में भी पिछले साल की तरह विश्व संगीत शामिल किया गया है। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदेशी संगीत साधक प्रस्तुतियाँ देंगे। वही पांच दिनों तक चलने वाले तानसेन समारोह में कुल 9 संगीत सभाएं होंगी। जिसमें देश, विदेश से आ रहे साधक इन संगीत सभाओं में तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। पहली 7 संगीत सभाएं सुर सम्राट तानसेन की समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरा परिसर में होगी वहीं समारोह की आठवीं सभा सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे सजेगी।