Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सफाई कर्मचारियों का किया स्वागत

image

May 4, 2020

विनोद शर्मा : ग्वालियर में सोमवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा चार शहर का नाका स्थित क्षेत्रिय कार्यालय क्रमांक 3 में डिस्टेंस मेंटेन करते हुए सफाई कर्मचारियों का स्वागत किया गया है। 

इस दौरान पूर्व मंत्री ने एक महिला कर्मी के हाथ जोड़कर एवं पैर छूकर आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि, आज जहां समूचा देश कोरोना की इस महामारी से लड़ रहा है। 

वहीं इस लडाई में स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि सफाईकर्मी लगातार सफाई कार्य को लेकर वातावरण को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग कर रहे हैं। लिहाजा उन्हें इस बात की खुशी है कि वो स्वास्थ कर्मियों का स्वागत कर रहे हैं।