Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः डकैती की योजना बनाते चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

image

Jun 25, 2019

विकास सिंह सोलंकी- पुलिस की मुस्तैदी आई काम। शहर में बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर पुलिस की गस्त भी बढ़ गई है। इसके साथ ही पुलिस ने सतर्कता और एहतियात बरतते हुये मुखबिरों को भी लगा रखा है, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। ऐसी ही एक घटना घटने से पहले पुलिस की तेज निगाहों में आ गई। खबर मिलते ही डकैती की योजना बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुपर कॉरिडोर पुल के नीचे हथियार के साथ धर लिए गये आरोपी, जिनके पास से 11 दोपहिया वाहन भी जब्त की गई है।

सुपर कॉरिडोर ब्रिज के नीचे बैठ बना रहे थे लूट की योजना

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर ब्रिज के नीचे बेटमा स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। चारों बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं, साथ ही पूछताछ में 11 दोपहिया वाहन चोरी करना भी आरोपियों ने कबूल किया है। इंदौर एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र ने बताया कि बाणगंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश हथियार लेकर छुपे हैं। इस पर बाणगंगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुये अजय, सत्यनारायण, आकाश, नरसिह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं राहुल नामक युवक अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। चारों आरोपियों से पूछताछ में 11 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।