Loading...
अभी-अभी:

पश्चिमी रेलवे के जीएम ने सनावद स्टेशन का किया निरीक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये महू कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की शुरू

image

Dec 26, 2018

भूपेन्द्र सेन - बडवाह के सनावद में पश्चिमी रेलवे मुंबई के  जनरल मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता ने दो डिब्बों वाली हेरिटेज ट्रेन से रेल्वे स्टेशन पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि क्रिसमस के पर्व पर आज से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महू कालाकुंड हेरीटेज ट्रेन का सफर शुरू किया गया है यह सफर लोगों के लिए हमेशा यादगार बना रहेगा। सफर शुरू होने के पहले इसका निरीक्षण किया गया है।

वहीं खंडवा से निमाड़खेड़ी के बीच ब्राड गेज का काम समय पर पूर्ण होगा निमाड़खेड़ी से सनावद के बीच रेल लाईन जल्द शुरू करना हमारी पहली प्राथमिकता है नगर के रेल्वे क्रासिंग पर रेल आने जाने पर गेट लगने से यातायात का बढ़ता दबाव के संबंध में उन्होंने बताया की वह राज्य शासन के संपर्क में है। वहां से अनुमति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। यहां पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनेगा। यह यहां के स्थानीय निकाय पर निर्भर होगा। जैसी मंजूरी मिलेगी उसी तरह का कार्य किया जाएगा।

गुप्ता महू से कालाकुंड तक शुरू होने वाली दो डिब्बों वाली हेरीटेज ट्रेन से सनावद स्टेशन पर उतरे इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए विभाग के संबंधित व रेल्वे स्टेशन पर बने भवन का अवलोकन करते हुए उप स्टेशन अधीक्षक राजेश जैन से रेल लाईन के संबंध में जानकारी ली रेल्वे स्टेशन पर बने भवन का अवलोकन करते हुए वहां पर लगे नक्शे से कार्य की जानकारी डीप्टीसी कंन्ट्रेक्शन संदीप खंडेलवाल से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उनके साथ रतलाम डीआरएम आरएन सोनकर थे व एक्सइएन एस पिपलोदिया मौजूद थे।