Loading...
अभी-अभी:

मेघनगरः गणेशोत्सव की धूम, घरों में भी विघ्नहर्ता हर्षोल्लास से किये गए विराजित

image

Sep 3, 2019

दशरथ सिंह कट्ठा - पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी झाबुआ जिले के मेघनगर में भी गणेशोत्सव की शुरूआत धूमधाम से हुई। सुबह से ही सार्वजनिक गणेश मंडलों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। घरों में भी विघ्नहर्ता हर्षोल्लास से विराजित किये गए। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नज़र आया। इस बार पर्यावरण को लेकर मेघनगर वासियों में जागरूकता भी नज़र आई। दुकानों पर पहुंचने वाले अधिकांश लोगों ने गणेश की मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग की। दुकानदारों को भी इस मांग का अंदाजा था। लिहाजा दुकानदारों ने इस बार अलग-अलग वैराटियों के साथ मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं भी अपने कांउन्टर पर सजा रखी थी। कीमतों में इजाफे के बावजुद दुकानदारों का मानना है कि प्रतिमाओं की बिक्री में कोई असर नहीं आया और बढ़ी संख्या में शहरवासियों ने गणेशोत्स मनाने के लिये गणेश प्रतिमाओं की खरीदी की।

गणेश के स्थापना दिवस पर मेघनगर गोकुल ग्रुप द्वारा विशाल शोभायात्रा

वहीं भगवान विघ्नहर्ता गणेश के स्थापना दिवस पर मेघनगर गोकुल ग्रुप द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आदिवासी लोकगीत कलाकार अर्जुन आर मेडा ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। भगवान विघ्नहर्ता गणेश के स्थापना दिवस पर मेघनगर गोकुल ग्रुप द्वरा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आदिवासी लोकगीत कलाकार अर्जुन आर मेडा ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी जिसमें हजारों आदिवासी युवक नाचते थिरकते भगवान की भक्ति में नजर आए। महाकाल नृत्य ने डमरु पर एक से वाधय प्रस्तुत किए वहीं 13 फीट भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।