Loading...
अभी-अभी:

विधवा महिला के साथ गैंग रेप, जंगल मे महिला को छोड़ कर भागे आरोपी

image

Jul 9, 2018

प्रदेश में रेप की घटना थमने का नाम नही ले रही ताज़ा मामला बैतूल का है जहां एक विधवा मजदूर महिला के साथ चार लोगों ने दुराचार किया बताया जा रहा है चालीस वर्षीय विधवा महिला बैतूल की एक कालोनी में मजदूरी का काम करती है  काम निपटाने के बाद ऑटो से अपने गांव सोनाघाटी जा रही थी तभी चार लोगों ने ऑटो रोक कर महिला को बाहर खींचा और जंगल मे ले गए पीड़ित महिला का कहना है कि जब इन दरिंदो का ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया।

जंगल मे महिला को ले जाकर चारो अज्ञात आरोपियो ने महिला के साथ दुराचार किया और जंगल मे छोड़ कर भाग गए पीड़ित महिला जंगल से रात एक बजे पैदल घर पहुंची महिला इन चारों आरोपियों को पहचानती नही है सिर्फ उनके कपड़े ही पहचान पा रही है कि वे क्या पहनें हुये थे।

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिचितों को बताई इसके बाद  पीड़ित महिला बैतूल कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने पीड़ित महिला को लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद चारो अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के साथ  घटी घटना की  एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर आरोपियो की तलाश भी शुरू कर दी गई है।