Loading...
अभी-अभी:

सोहागपुरः गरबा महोत्सव का समापन विधायक ने बांटे इनाम, डांसिंग प्रिंसेस विजेता, सिंधी जूनियर उपविजेता

image

Oct 5, 2019

देवेन्द्र कुशवाहा - सोहागपुर नगर में चल रही नवदुर्गा के उत्सव के बीच स्थानीय देनवा गार्डन में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका समापन विधायक विजयपाल सिंह एवं नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय के आतिथ्य  में संपन्न हुआ। इसके पूर्व अतिथियों ने मां दुर्गा देवी का पूजन किया और फिर गरबा नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। जिसमें प्रथम इनाम 18 वर्ष से कम उम्र वर्ग में राधा कृष्ण ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार जय माता दी जूनियर सिंधी ग्रुप, तृतीय पुरस्कार अंबिका ग्रुप ने जीता। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले  वर्ग में प्रतियोगिता का पहला इनाम डांसिंग प्रिंसेस ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार जैनम ग्रुप,  तृतीय पुरस्कार रास गरबा ग्रुप जीता।

3 दिन से चल रही थी प्रतियोगिता, कुल 14 ग्रुपों ने लिया भाग

यह प्रतियोगिता पिछले 3 दिन से चल रही थी, जिसमें महिला एवं छात्राओं ने जमकर भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियां दी। निर्णायकों ने ड्रेस नृत्य और प्रस्तुतियों पर अपना निर्णय दिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के विजेताओं को क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय ने पुरस्कृत किया। गरबा महोत्सव देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे  पहुंचे। पहले दो दिन प्रतियोगिता में 14 ग्रुपों ने भाग लिया। जिसमें से पहले दिन पांच ग्रुप सिलेक्ट किए गए। दूसरे दिन चार ग्रुप से सिलेक्ट हो गए। जिनके बीच फाइनल मुकाबला हुआ और डांसिंग प्रिंसेस 18 वर्ष से अधिक उम्र में तथा 18 वर्ष से कम उम्र वर्ग में राधा कृष्ण ग्रुप विजय रहा। सभी अतिथियों ने सफल आयोजन पर आयोजकों की जमकर प्रशंसा की।