Loading...
अभी-अभी:

राज्यपाल पहुंची महेश्वर नगरी, नपा अध्यक्ष से की स्वच्छता पर चर्चा!

image

Mar 28, 2018

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार दोपहर महेश्वर पहुंची। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वह दोपहर 4 बजे महेश्वर स्थित पर्यटन विभाग की रिट्रीट होटल पहुंची।

नगर पंचायत अध्यक्ष से स्वच्छता पर की चर्चा
राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष अमिता जैन से महेश्वर नगर में स्वच्छता अभियान पर चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने महेश्वर नगर के ऐतिहासिक स्थलों, साड़ियों की बनावट और बुनकरों के परिवारों की स्थितियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने देखा साड़ी बनाने का कारखाना

राज्यपाल ने विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी की बनावट के बारे में जानने के लिए महेश्वर स्थित गुड़ी-मुड़ी पहुंची। यहां उन्होंने साड़ी की बनावट की तकनीक, रंग, हथकरघा यंत्र और कार्य करने वाली कारीगरों से वार्तालाप किया। राज्यपाल ने साड़ी की बनावट के अलावा मार्केटिंग के बारे में भी बारीकी से जानकारी हासिल की। गुडी-मुडी में करीब-करीब 200 महिलाओं द्वारा खादी और सिल्क के उत्पाद तैयार किए जाते है। यहां कारीगरों के बच्चों को राज्यपाल ने फल भेंट किए। इसके पश्चात वे राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त अकिल अंसारी और असमद अंसारी के घर चल रहे कारखानें पहुंची।

बता दें राज्यपाल का स्वागत राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा, डीआईजी एके पांडे, पुलिस अधीक्षक  डी कल्याण चक्रवर्ती सहित महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, अजा आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य ने किया। राज्यपाल पटेल ने रिट्रीट होटल स्थित पुलिस टुकडी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात उन्होंने महेश्वर की विभिन्न संस्थाओं और प्रतिनिधियों से चर्चा की।