Loading...
अभी-अभी:

बग्घी पर निकली दुल्हन, दूल्हे ने किया दुल्हन का स्वागत

image

May 7, 2018

फूलों से सजी बग्घी में दूल्हे की जगह दुल्हन हो और बारातियों की जगह घराती नाचें ऐसी अनोखी बारात शनिवार को शहर में निकली। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी में दो बारातें निकाली गईं। एक लड़के की और दूसरी लड़की की। दोनों बारात जैसे ही शादी स्थल के पास पहुंची। वहीं दोनों एक ही बग्घी में सवार हो गए, ऐसी अनोखी शादी की इच्छा जनपद पंचायत में उपयंत्री पद पर पदस्थ गणेश साहू की थी। साहू की तीन बेटियां हैं उन्होंने इन्हें बेटों की तरह ही पाला है। इनमें सबसे बड़ी बेटी आकांक्षा बीई करने के बाद एमपीईबी में अस्सिटेंट मैनेजर पद पर पदस्थ हैं। आकांक्षा की शादी ललितपुर के अभिषेक साहू से हो रही है अभिषेक झांसी में अस्सिटेंट प्रोफेसर हैं। गणेश बताते हैं कि उन्होंने लड़के के पिता से अपनी बेटी की बारात निकालने का प्रस्ताव रखा था। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। एक साथ निकली दो बारातें दुल्हन की बारात देखने सड़कों पर लगी भीड़। 

उमड़ा हुजूम, जिसने भी देखा उसने तारीफ की 
यह बारात जब मुख्य मार्ग पर पहुंची तो देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई इस अनोखी बारात की तारीफ कर रहा था। सागर में यह पहला मौका था कि जब किसी पिता ने अपनी बेटी की बारात निकाली हो, अभिषेक भी अपनी बारात लेकर आंकाक्षा की ओर चल दिए। दोनों बारातों का एक स्थान पर मिलन हुआ वहां से आकांक्षा और अभिषेक एक बग्घी में सवार होकर शादी स्थल पर पहुंचे। यहां घरातियों का स्वागत बारातियों ने किया। 

समाज ने भी किया निर्णय का सम्मान  
गणेश ने बताया कि उन्होंने कभी भी बेटे-बेटियों में फर्क नहीं समझा। समाज ने भी उनके इस फैसले का स्वागत किया है। इस निर्णय के पीछे समाज तक यह संदेश पहुंचाना है कि बेटे-बेटियां एक समान हैं। मैंने भी उन्हें बेटे की तरह पढ़ाया है। मैं उनमें कोई फर्क नहीं देखता।