Loading...
अभी-अभी:

गुना : बस और ट्रॉली की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत, महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे मजदूर...

image

May 14, 2020

मोहन बघेल : गुना शहर के वायपास पर आज बीती रात कंटेनर और बस वाहन की दुर्घटना हुई है। बस और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत होने से मौक़े पर ही 8 व्यक्तियों की मौत हो गई है। बता दें कि, ट्रक महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश मज़दूरों को लेकर जा रहा था। 

प्रशासन की सतर्कता के चलते कई लोगों की बची जान
2 बजकर 10 मिनिट पर जिले के कलेक्टर एस. विश्वनाथन और एस.पी. तरुण नायक घटना स्थल पर पहुंच गये थे। जहाँ तत्काल 55 घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वयं कलेक्टर एस.पी. ने घायलों को बचाने में मदद की और 5 बजे तक अस्पताल में मौजूद रहे। जिला प्रशासन की सतर्कता के चलते कई लोगों की जानें बचा ली गई है नहीं तो और भी ज़्यादा जन हानि हो सकती थी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली और कैंट थाना पुलिस बल द्वारा 8 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय तक पहुंचाया गया है। बता दें कि, मजदूर महाराष्ट्र की ओर से आये थे जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव, रायबरेली जा रहे थे।

सीएम शिवराज ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे श्रमिकों की बस और एक ट्राली की दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार और समुचित सहायता के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अन्य यात्रियों को उत्तरप्रदेश जाने के लिए परिवहन का साधन उपलब्ध करवाया जाए।