Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : लाखों रूपए के विकासकार्य जो स्वीकृत हुए, दफ्तरों से खोईं उनकी फाइलें...

image

Sep 17, 2019

विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश में नगरीय चुनाव का वक्त करीब है, ऐसे में नगर निगम के पार्षद अपने वार्डों में काम करवाकर अपने वोटों को मजबूत करने में लगे हुए है। लेकिन इस बीच ग्वालियर नगर निगम के कई पार्षद परेशान भी है। वो इसीलिए क्योंकि उनके वार्डों में लाखों रूपए के विकासकार्य जो स्वीकृत हुए थे। उनकी फाइलें निगम के दफ्तरों से गायब हो गयी है। ऐसे कोई एक दो पार्षद नही है, बल्कि कई पार्षद निगम कमिश्नर से अपनी ये शिकायत कर चुके है। 

स्वीकृत कामों की फाइलें खो गयी
दरअसल शहर के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद जगदीश पटेल के यहां सीसी रोड और उनके वार्ड के मुख्य द्वार के गेट की फाइलें खो गयी है। जगदीश पटेल के मुताबिक ये काम लगभग 20 से 30 लाख रूपए के सेंशन हुए थे। लेकिन स्वीकृत कामों की फाइलें खो गयी है, जिसके कारण उनके वार्ड में विकासकार्य नही हो पा रहे है। 

निगम अपर आयुक्त के मुताबिक
जगदीश को डर ये भी है। ये काम अगर हो जाते, तो उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में इसका फायदा मिलता। लेकिन अब तक फाइल नही मिली है वहीं निगम के अपर आयुक्त का कहना है कि फाइलें ढ़ूंढ़ी जा रही है। जल्द ही विकास के काम शुरू किए जाएंगे। आपको बता दें कि ये अकेला पार्षद जगदीश पटेल का मामला नही है। बल्कि शहर के 66 वार्डों के कई पार्षद ऐसे है। जिनके स्वीकृत कामों की फाइलें निगम के फाइनेंस ऑफिस से खो गयी है।

.