Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : "बदहाली से बेहतरी की ओर मध्य प्रदेश" विषय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन

image

Sep 11, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर "बदहाली से बेहतरी की ओर मध्य प्रदेश" विषय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कुशासन ने जो प्रदेश का हाल किया था उसके विपरीत मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पिछले 8 महीनों में जो दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय के साथ में लोक कल्याणकारी फैसले लिए हैं उनसे मध्य प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है।

वहीं भाजपा द्वारा ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर आयोजित किए गए घंटा नाद प्रदर्शन को लेकर प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि धोखेबाज फिर धोखा देने मैदान में उतरे हैं जिन्होंने पहले लोगों के बीच भ्रम फैलाया था और अब फिर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता अब सब कुछ जान चुकी है। इसके साथ ही आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा द्वारा प्रदेश सरकार की मिलावट के विरुद्ध युद्ध के कामकाज के बारे में भी बताया गया कि किस प्रकार से कमलनाथ सरकार ने मिलावट खोरी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की है और प्रदेश के अंदर मिलावटखोरों के ऊपर रासुका जैसे कड़े फैसले भी प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए हैं। ताकि लोगो को शुद्धता मिल सके।