Loading...
अभी-अभी:

दशहरा के दौरान सतर्क हुई ग्वालियर पुलिस, सुरक्षा में तैनात किए सैंकड़ों जवान..

image

Oct 7, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर में दशहरा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में एक सैकड़ा जवानों को लगाया जाएगा। सुरक्षा से लेकर यातायात नियंत्रण के लिए दो सैकड़ा जवान तैनात किए जाएंगे। यह जवान व अफसर हर स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे।

दशहरा पर निकलने वाले चल समारोहों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इन चल समारोहों में कोई शस्त्रों का प्रयोग न करे इस पर पूरी निगरानी रहेगी। साथ ही सामाजिक, धार्मिक समितियों से पुलिस लगातार संपर्क कर दशहरा को शांतिपूर्वक व आचार संहिता को ध्यान में रखकर बनाए जाने की समझाइश दे रही है।

ग्वालियर में छत्री मंडी पर रावण दहन का मुख्य आयोजन होता है इसके  अलावा शहर के थाटीपुर में दशहरा मैदान, डीडी नगर में दशहरा मैदान, जीवाजी क्लब में भी रावण दहन का कार्यक्रम होता है। यहां भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि ड्रॉन कैमरो से नजर रखने के अलावा सादा वर्दी मे भी पुलिस के जवानो को तैनात किया जा रहा है।