Loading...
अभी-अभी:

भोपाल: दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर साधा निशाना

image

Oct 7, 2019

बजरंग दल पर विवादस्पद बयान देने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी आपको धार्मिक कट्टरवाद के जरिए राष्ट्रवाद के विचार पर गर्व क्यों नहीं है और नाथूराम गोडसे को स्वतंत्रता सेनानी क्यों नहीं घोषित किया जाना चाहिए। दिग्गी राजा ने आगे कहा कि अपने भक्तों के जैसे हिम्मत दिखाइए, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। वे लोग खुलेआम गोडसे का समर्थन कर रहे हैं।

भाजपा पर अपनी विचारधारा को छिपाने का लगाया आरोप

दिग्विजय सिंह ने फीलिप जकारिया के ट्वीट का जिक्र करते हुए अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 3 लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। पहला, वो धार्मिक नेता जो आपको बताता है कि कैसे मतदान करना है। एक राजनेता जो आपको बताता है कि कैसे प्रार्थना करनी है। तीसरा, एक NRI जो आपको देशभक्ति के बारे में बताता है। हालांकि ट्विटर ने इस ट्वीट को ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वे हेडगेवार, गोवलकर, सावरकर की जयंती को धूमधाम के साथ क्यों नहीं मनाते हैं? वे अपनी विचारधारा को क्यों छिपा रहे हैं।