Loading...
अभी-अभी:

हजारों लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा चुकी है हरदा की मना

image

Mar 8, 2019

संदेश परे- हरदा जिले के छोटे से गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी मना मण्डलेकर ने हरदा सहित अन्य कई जिलो की लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के लिए तैयार कर दिया है। जिसके चलते भारतीय क्रिकेट की पूर्व कप्तान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उसे अपनी 10 नंम्बर वाली टीशर्ट गिफ्ट की है।

हरदा जिले के आलमपुर की रहने वाली मना मण्डलेकर एक ऐसी लड़की है। जिसने खुद आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखने के बाद अपने आसपास सहित अन्य जिलों में रहने वाली हजारों लड़कियों को कराटे सीखा कर खुद की रक्षा करने के लिए सक्षम बना दिया है। दरअसल मना को हाई स्कूल की शिक्षा के लिए अपने गांव से दूसरे गांव जाना पड़ता था। इस दौरान उसके गांव के आवारा लड़के और बस में बैठे कुछ बदमाशों के द्वारा उसे और अन्य लड़कियों को भद्दे कमेंट्स किए जाते थे। इस बात को लेकर वह काफी दुखी हुआ करती थी। लेकिन एक दिन उसकी मुलाकात टिमरनी में रहने वाले रितेश तिवारी से हुई, जो बच्चो को निःशुक्ल कराटे सिखाया करते थे। उनकी क्लास में जाने के बाद अब मना मण्डलेकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बन चुकी है। जिसने पूरे देश मे अपने गांव और हरदा जिले का नाम रोशन किया है।

मना की क्लास की बेटियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

बीते साल मना मण्डलेकर ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसमें उनके द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एवं महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को उसके द्वारा लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए कामों के विषय में जानकारी सांझा की थी। जिससे सचिन तेंदुलकर काफी प्रभावित हुए थे। सचिन ने इन होनहार बेटी को गिफ्ट के रूप में अपनी 10 नम्बर वाली टीशर्ट दीपावली के अवसर पर गिफ्ट के रूप में भेजी थी। जिस पर उनके आटोग्राफ के साथ महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो को और बेहतर तरीके से करने के लिए शुभकामनाएं दी थी। मना ने अपने साथ-साथ अब और भी लड़कियों को कराटे सीखा दिए हैं। जिसके चलते अब वे अपने गांव में रहने वाली लड़कियों को भी आत्मरक्षा के लिए तैयार कर रही है। मना की क्लास की बेटियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।