Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर में सैकड़ों भाजपाइयों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव

image

Nov 4, 2019

अरविंद दुबे : मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन किया है। जबलपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें घण्टाघर में रोक लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

कमलनाथ सरकार का जमकर विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार का विरोध करते हुए बिजली के बिल भी जलाए। कार्यक्रम में शामिल होने आये सांसद नंद कुमार चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है जो भी वादे किए थे वो आज तक अधूरे है। किसानों का दो लाख तक कर्ज माफ करने को कहा था जो नहीं हुआ और न ही बिजली बिल हाफ हुआ। 

बढ़ते बिजली बिल से किसान परेशान
नंद कुमार चौहान ने कहा कि किसानों के बढ़े हुए बिजली बिल अभी भी आ रहे है। किसान परेशान हो रहा है। यही वजह है कि आज से भाजपा किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतर रही है। वहीं केंद्र सरकार पर कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोप पर सांसद चौहान ने कहा कि उनका जो भी आरोप है वो पूरी तरह से झूठा है क्योंकि किसानों का मुद्दा राज्य सरकार है और कमलनाथ सरकार अपने वादे से बच नहीं सकते। प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस ने घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की और माहौल शांत होने के बाद सभी को जाने दिया।