Loading...
अभी-अभी:

पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त किये जाने से भाजपा में आक्रोश

image

Nov 4, 2019

अरविंद दुबे : विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त किये जाने से भाजपा बेहद आक्रामक रूप में नजर आ रही है, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए विधानसभा के इस निर्णय को लोकतंत्र के खिलाफ बताया उन्होंने कहा की प्रहलाद लोधी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीत कर आये थे लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने गलत तरीके से उनकी सदस्यता समाप्त कर लोक तंत्र की ह्त्या की है। भाजपा इस संबंध में अपना विरोध दर्ज कर रही है और जल्द ही हाईकोर्ट की शरण ली जायेगी।

इस दौरान भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रहलाद लोधी की सदस्यता को शून्य घोषित करने पर गहरी आपत्ति जतायी और कहा कि अब कांग्रेस तैयार रहे और अपने विधायको को संभाल कर रखे। राकेश सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी विधायक कांग्रेस में नहीं जा रहा है हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं कमलनाथ अपने कुनबे की चिंता करें और उसे संभाल कर रखें।