Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : व्यायामशाला को लेकर​ काफी दिनों से चल रहा था विवाद, निगम ने किया जमींदोज़

image

Jun 2, 2020

दीपिका अग्रवाल : इंदौर में जेल रोड स्थित एक व्यायामशाला को लेकर चल रहे विवाद के बाद आज निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्थाई तौर पर बनाई गई इस व्यायामशाला को ही जमींदोज कर दिया है। निगम का अमला आज भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और विरोध के बावजूद अपनी कार्रवाई को पूरा करके ही लौटा। 

दरअसल, जेल रोड पर गणेश मंडल के पास स्थित एक व्यायामशाला को लेकर स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर को शिकायत की थी कि व्यायामशाला पर निगम के कुछ कर्मचारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और यहां कोरोना संक्रमण के दौरान भी अनैतिक गतिविधियां लगातार जारी है। जिसके बाद कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण कर निगम को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया था। इसी आदेश अनुसार पहले जहां नगर निगम ने व्यायामशाला को सील करके यहां कब्जा करने वाले निगम कर्मी के परिवार का अतिक्रमण हटाया था, वहीं आज निगम ने व्यायामशाला को भी तोड़ दिया है।