Loading...
अभी-अभी:

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

image

Jun 2, 2020

बीजापुर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बीजापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आज तड़के सुबह हुए एनकाउंटर में DRG और CRPF के जवानों ने 8 लाख के इनामी माओवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। मारे गए माओवादी के शव के साथ ही घटनास्थल से हैंडमेड 315 बोर बंदूक के साथ ही विस्फोटक और साहित्य बरामद किया गया है।

कल शाम को जवानों की 8 टीमें हुईं थी रवाना
बता दें कि, जिले के मिरतुर थानाक्षेत्र के हुर्रेपाल और बेचापाल के जंगलों में सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा और बीजापुर से CRPF और DRG के जवानों की 8 टीम को कल शाम को रवाना किया गया था। 

जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़
आज तड़के सुबह जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब 15 मिनट तक चली इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने मिल्ट्री कंपनी नंबर 2 के सेक्शन कमांडर दशरू पुनेम को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मारे गए माओवादी पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 8 लाख का इनाम घोषित था। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने बताया कि मारा गया माओवादी बीजापुर में ही 24 से अधिक वारदातों में शामिल रहा है।