Loading...
अभी-अभी:

इंदौर बाईपास पर दो कारों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, 6 लोग घायल

image

Oct 29, 2019

अज़हर शेख : इंदौर में मंगलवार की अलसुबह बाईपास पर दो कारों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कारें बाईपास पर आमने-सामने हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 6 लोग घायल हो गए। जिनको 108 की मदद से एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें आर्मी के अधिकारी व उनके परिवार के लोग बतलाए जा रहे हैं। जिसमें आर्मी के अधिकारी खुद उनका बेटा उनके माता-पिता व अन्य स्टाफ के लोग मृतक में शामिल है।

6 लोगों की मौत की पुष्टि
वहीं मृतक की पत्नी और उनकी एक परिजन गंभीर रूप से घायल हुई है। फिलहाल में अब तक जानकारी में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस और प्रबंधक ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। इंदौर के समीप महू आर्मी में पदस्थ जयप्रकाश मंगलवार की आज सुबह अपनी कार से अपनी पत्नी बच्चे माता-पिता व स्टाफ के साथ बिहार की ओर निकले थे जोकि परिवार का अचानक से बिहार जाना कैंसिल हुआ और रालामंडल बाईपास पर वापस मऊ की तरफ पलट रहे थे।

शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे...
इसी दौरान महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी वेगनआर और जयप्रकाश की कार की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार बताई जा रही है कि मौके पर से लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। मृतकों में जयप्रकाश वह 5 लोग शामिल है। जिसमें एक बच्चा भी है।  बताया जा रहा है कि जयप्रकाश के माता-पिता उनका बेटा और उनके स्टाफ के लोग मरने वालों में शामिल है तो वहीं जयप्रकाश की पत्नी और एक अन्य युवती घायल हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तो वहीं घायलों का उपचार एम वय अस्पताल में जारी है वहीं अन्य लोग घायल हुए हैं। वह भी उत्तर प्रदेश तरफ के बताए जा रहे हैं। जहां सभी के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। फिलहाल त्यौहार के दौरान शहर में इतनी बड़ी घटना होना है। शहरवासियों के लिए एक मातम तौर पर उनकी खुशियों में दस्तक देती है। सड़क हादसे भी लगातार हमारे शहर में बढ़ते ही जा रहे हैं।