Loading...
अभी-अभी:

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 : उद्योगपतियों ने की मप्र के विकास सराहना

image

Oct 22, 2016

भोपाल। इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज से शुरू हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 में भाग लेने आये देश-विदेश के उद्योगपतियों और समिट के भागीदार देशों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश के विकास की भरपूर सराहना की।प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश में निवेश के माहौल को बेहतर बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की और मध्यप्रदेश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

यूनाईटेड किंगडम के अंडर सेक्रेट्ररी आलोक शर्मा ने कहा कि भारत और ब्रिटेन आर्थिक और वैचारिक दृष्टि से स्वाभाविक सहयोगी हैं। जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद जैसे विषयों पर भारत और ब्रिटेन के विचार अनुकूल हैं। यूनाईटेड किंगडम में विभिन्न तरह की लगभग 800 भारतीय कम्पनियाँ काम कर रही हैं। 'मेक इन इंडिया'' और 'डेवलप इंडिया'' में ब्रिटेन भारत के साथ है। हिन्दुजा ऑटोमेटिव के को-चेयरमेन गोपीचंद हिन्दुजा ने कहा कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन उनका दिल भारतीय है। मध्यप्रदेश में पहली बार आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व और कृतित्व अदभुत है। अपनी खूबियों,कमियों और आंकाक्षाओं का उन्हें भलीभांति ज्ञान है। उनसे प्रभावित होकर ही वह इस समिट में आये हैं। उन्होंने कहा कि उनके औद्योगिक समूह के विशेषज्ञों का एक दल प्रदेश में निवेश की संभावनाओं का परीक्षण कर रहा है।

सिंगापुर के पार्लियामेंट सेक्रेटरी मोहम्मद फेजल इब्राहिम ने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी जैसे प्रयासों से सिंगापुर के निवेशकों में भारत और मध्यप्रदेश के प्रति उत्साह बढ़ा है। प्रदेश की सिंगापुर की बिजनेस कम्युनिटी में इन्वेस्टर्स फ्रेण्डली छवि बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के औद्योगिक विकास और जन-कल्याण कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की कुछ कम्पनियाँ वर्तमान में विदेश में कार्यरत हैं। ऊर्जा और स्मार्ट सिटी आदि योजनाओं में सिंगापुर की कम्पनियों ने रूचि प्रदर्शित की है। आईटीसी ग्रुप के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव पुरी ने कहा कि कृषि में लगातार 20 प्रतिशत की वृद्धि दर चमत्कारिक है। मध्यप्रदेश शासन की कार्य-संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से शुरू हुई ई-चौपाल ने आज 2000 इकाइयों के माध्यम से 10 लाख किसानों का सशक्तिकरण किया है। इसका हावर्ड बिजनेस स्कूल द्वारा भी अध्ययन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूह ने फूड प्रोसेसिंग,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में निवेश किया है।

प्राक्टर गेम्बल इंडिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अलरजवानी ने बताया कि समूह द्वारा स्वच्छता, बालिका सशक्तिकरण और मेक इन इंडिया के लक्ष्य में प्रभावी सहयोग किया जा रहा है। कम्पनी के लगभग 97 प्रतिशत उत्पाद भारत में निर्मित होते हैं। फोर्ब्स मार्शल के चेयरमेन नौशाद फोर्ब्स ने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि क्षेत्र की प्रगति अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के लिये मजबूत अधोसंरचना तैयार कर अगली पीढ़ी के विकास के लिये आधार तैयार कर दिया है।