Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी का दौरा

image

Jul 31, 2019

विकास सिंह सोलंकी- उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने वाटर पार्क और नेहरू स्टेडियम का किया दौरा। इन्दौर महापौर, कलेक्टर, संभागायुक्त सहित निगम कमिश्नर भी रहे मौके पर मौजूद। उच्च शिक्षा ओर युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने इन्दौर में अलग-अलग जगह दौरा किया। मन्त्री पटवारी ने पिपल्याआना स्थित बन रहे वाटर पार्क का निरक्षण कर जानकारी ली। वहीं अधिकारियों से बन रहे वाटर पार्क को लेकर निर्देशित किया। पटवारी ने नेहरू स्टेडियम का दौरा कर वहां का भी निरक्षण किया।

जीतू पचवारी ने कहा नेहरु स्टेडियम का आधुनिकरण किया जाएगा

इन्दौर शहर हर दृष्टि से नाम कमा रहा है। स्पॉट्स विभाग को सौगातें दी है। इंदौर में प्रदेश की पहली स्विंग अकेडमी बनेगी, जिसका हमने दौरा किया है। इंदौर नेहरू स्टेडियम इंदौर की पहचान है। यहां पर खेल विभाग नेहरू स्टेडियम में नगर निगम के साथ मिलकर काम करेंगे। नेहरु स्टेडियम का आधुनिकरण किया जाएगा। 300 करोड़ रुपये के बजट से नेहरू स्टेडिम का कायाकल्प किया जाएगा। कुश्ती की अकेडमी भी इंदौर में खोली जाएगी। बिलावली तालाब में पानी का संकट आए तो उसका उपयोग किया जाएगा। 2020 में वाटर स्टार का वर्ल्ड आयोजन हुआ है। इंदौर शहर में जनप्रतिनिधियों का परिवार होता है। नेहरू स्टेडियम पर दस हजार रन पूरे किए थे, इसको लेकर मंत्री ने कहा कि सचिन तेंदुलकर एक महान आत्मा है। उनका नाम नेहरू स्टेडियम पर ही नहीं, देश के सभी खेल मैदानों पर होना चाहिए।